वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;

पुलिस लाइन सभागार में आज शासन की तरफ से दरोगाओं के प्रमोशन की लिस्ट आई है, जिसमें जनपद लखीमपुर खीरी में तैनात 41 दरोगा (सब इंस्पेक्टर) जिनमें आलोक मणि त्रिपाठी, समशेर बहादुर सिंह, संजय कुमार सिंह, शिवा नंद प्रसाद ,दिलेष कुमार सिंह सहित 41 सब इंस्पेक्टर सहित आज पुलिस लाइन सभागार में जिला अधिकारी लखीमपुर खीरी शैलेंद्र कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ एस चिनप्पा ने सभी सब इंस्पेक्टरों को 1-1 स्टार लगाए, सभी को शासन की तरफ से इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोशन हुआ। जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी शैलेंद्र कुमार सिंह ने सभी को शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि आप लोगों की जिम्मेदारी बढ़ गई है, आप लोग ईमानदारी ,कर्तव्यनिष्ठा, न्यायप्रियता से अपने काम को आगे बढ़ाते हुए चलें। जनता के प्रति अच्छा व्यवहार करें तथा उचित कार्यवाही करें व सही ढंग से काम करें। इसी क्रम में आगे बढ़ाते हुए पुलिस अधीक्षक खीरी डॉक्टर एस चिनप्पा ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब आप लोग दरोगा से इंस्पेक्टर हो गए हैं। आप लोगों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। कानून का पालन करते हुए अच्छी भाषा शैली का प्रयोग करें, जिससे जनता का विश्वास पुलिस के प्रति और अच्छा कायम हो सके।
