नशे में धुत युवक ने लगाई मुर्गी फार्म में आग | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;

नशे में धुत युवक ने लगाई मुर्गी फार्म में आग | New India Times

जनपद लखीमपुर खीरी के कोतवाली गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र के मूड़ासवारान में नशे में धुत एक युवक ने मुर्गी फार्म मे आग लगा दी जिससे मुर्गी फार्म का एक बाड़ा सहित इनवर्टर, बैट्री, टंकी सब कुछ जलकर राख हो गया। यह मामला थाना क्षेत्र गोला के ग्राम लखरावां का है।

फार्म मालिक अजमी खान ने गोला पुलिस को तहरीर दे दी है। आग लगाने वाले युवक राजकुमार को मूड़ा पुलिस पकड़ कर गोला कोतवाली ले आई है। यह घटना कल दोपहर 1:40 पर जुमा की नमाज के दौरान की है। युवक ने आग जब लगाई तब जुमा की नमाज हो रही थी। इस घटना की जश्मदीद गवाह जन्तुन निशा है। सबसे बड़ी बात यह है कि मुर्गी फार्म में इस समय मुर्गी के चूजे नहीं थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version