हाशिम अंसारी, सीतापुर (यूपी), NIT;

पुलिस विभाग में ईमानदारी की मिसाल आज भी देखने को मिल रही है। लहरपुर कोतवाली में तैनात सिपाही घन श्याम शर्मा ने यह सिद्ध करके दिखाया है।
केसरीगंज के ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय कोतवाली में तैनात बीट दो के सिपाही घन श्याम शर्मा 28 फरवरी को अपने हल्के में जा रहे थे, तभी केसरीगंज में मौसिया चाट भंडार के आगे इनको कुछ नोट दिखाई दिये, इन्होंने अपनी बाइक रोकी औऱ नोट उठा कर गिनती की तो 5412(पांच हजार चार सौ बारह रुपये)अलग अलग नोटों के थे श्री शर्मा ने सबसे पहले अपने प्रभारी निरीक्षक श्री इंद्रजीत सिंह को इसकी जानकारी दी,और केसरीगंज के उपस्थित लोगों को धनराशि की जानकारी दी और प्रचार प्रसार करने को कहा कि जो वास्तविक नोटों की जानकारी दे सकेगा उसको कोतवाली से यह धनराशि मिल जाएगी। यह बात सिपाही श्री शर्मा के मुख से सुनकर उपस्थित ग्रामीणों ने एक स्वर में जमकर प्रसंशा की है। लोगों ने कहा कि लोग पुलिस पर उंगली तो उठाते हैं पर ऐसे कामों पर ईमानदार पुलिस कर्मियों की प्रसंशा भी होनी चाहिए जिससे उनका मनोबल ऊंचा हो सके और दूसरे लोग भी ऐसी मिशाल कायम करने के लिए प्रेरित हों।
