30 हजार की रिश्वत लेते हुए सिंचन विभाग के अधिकारी को एसीबी ने किया गिरफ्तार | New India Times

कासिम खलील, बुलढाणा (महाराष्ट्र), NIT;

30 हजार की रिश्वत लेते हुए सिंचन विभाग के अधिकारी को एसीबी ने किया गिरफ्तार | New India Timesबुलढाणा एंटी करप्शन के दल ने जाल बिछाकर सिंचन विभाग के एक अधिकारी को रिश्वत की रकम लेते हुए 28 फरवरी को दोपहर के समय ग्राम किनगांव जट्टू में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। इस अधिकारी ने तालाब में गई खेत की जमीन का मुआवजा दिलाने के लिए 30 हजार की रिश्वत मांगी थी।
पकड़े गए अधिकारी का नाम प्रहलाद नामदेव पायघन है जो बुलढाणा जिले के देवलगांव राजा शहर के जलसंधारण विभाग में अभियांत्रिकी सहायक पद पर कार्यरत है।

30 हजार की रिश्वत लेते हुए सिंचन विभाग के अधिकारी को एसीबी ने किया गिरफ्तार | New India Times

ग्राम किनगांव जट्टू के निवासी शिकायतकर्ता ने 5 फरवरी को बुलढाणा एंटी करप्शन ब्यूरो से संपर्क कर लिखित रूप से शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने बताया कि तालाब में गई खेत की जमीन का मुआवजा दिलाने के लिए उपरोक्त अधिकारी उनसे ₹ 30 हज़ार रुपए की मांग कर रहा है। पहले 22 फरवरी को एसीबी ने जाल बिछाया किंतु अधिकारी को शक होने के कारण उसने रकम स्वीकार नहीं की। तत्पश्चात 28 फरवरी को फिर से जाल बिछाया और जैसे ही अधिकारी ने 30 हजार की रिश्वत स्वीकारी तब दबिश दे कर बैठे एसीबी के दल ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई को बुलढाणा एसीबी के पुलिस उपअधीक्षक शैलेश जाधव के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक प्र. बा. खंडारे, हेड कांस्टेबल जवंजाल, लेकुरवाले, गडाख सोलंके, लोखंडे, पवार, समीर शेख ने अंजाम दिया।

By nit

Exit mobile version