जिला जमीअत अहलेहदीस सिद्धार्थ नगर के तत्वाधान में वार्षिक शैक्षिणक प्रदर्शन का हुआ आयोजन | New India Times

अबरार अहमद खान, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT;

जिला जमीअत अहलेहदीस सिद्धार्थ नगर के तत्वाधान में वार्षिक शैक्षिणक प्रदर्शन का हुआ आयोजन | New India Times

उत्तर प्रदेश के जिला सिद्धार्थ नगर जमीअत अहलेहदीस के तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष पूरे जनपद के प्राथमिक स्तर कक्षा तीन से पांच तक के छात्र छात्राओं के मध्य हिन्दी, उर्दू, अंग्रेजी भाषणों सहित 13 विषयों पर आधरित वार्षिक शैक्षिणक प्रदर्शन आहूत होता है । गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी आज बिस्कोहर स्थित मदरसा अल सिद्दीक ब्वॉयज स्कूल में क्षेत्र के विभिन्न मदरसों के छात्र छात्राएं प्रतिभाग हेतु एकत्र हुये।

जिला जमीअत अहलेहदीस सिद्धार्थ नगर के तत्वाधान में वार्षिक शैक्षिणक प्रदर्शन का हुआ आयोजन | New India Timesइस वार्षिक शैक्षिणक प्रदर्शन में कार्यक्रम का संचालन हलका नाजिम मौलाना हमीदुल्लाह नदवी के नेतूर्त्व में हुआ साथ ही साथ कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना अब्दुल हफीज सलफी साहब ने निभाई। जिला जमीअत की ओर से निर्णायकों का उत्तरदायित्व निभाने हेतु मौलाना शरीफुल्लाह सल्फी, मौलाना मोहम्मद अहमद सल्फी , मौलाना नईम कास्मी , सैफुल इस्लाम नदवी , मोहम्मद मुमताज सलफी को भेजा गया। जिन लोगों ने अपने कार्य को बखूबी अंजाम दिया।

जिला जमीअत अहलेहदीस सिद्धार्थ नगर के तत्वाधान में वार्षिक शैक्षिणक प्रदर्शन का हुआ आयोजन | New India Timesइस वार्षिक शैक्षिणक प्रदर्शनी में मदरसा आसिया गर्ल्स पब्लिक स्कूल बिस्कोहर, मदरसा अल सिद्दीक ब्वॉयज स्कूल बिस्कोहर, मदरसा फतीमतुज्जोहरा बेत्नार
मदरसा सीराजुल उलूम बेत्नार मदरसा फैज़ मोहम्मदी बिस्कोहर मदरसा मोहम्मदिया बिस्कोहर के छात्र छात्राओं ने भाग लेकर अपने अपने ढंग से अपने अपने विषय को प्रस्तुत किया। प्रोग्राम के अंत में मौलाना नईम कास्मी ने सम्बोधित करते हुये कहा कि जिन छात्र छात्राओं ने पहली, दूसरी, तीसरी पोजीशन हासिल की है वह मुबारकबाद के लायक हैं लेकिन जिन छात्र छात्राओं ने पोजीशन नहीं हासिल की है वह यह न समझें कि उन्होंने महनत नहीं की है, वह भी वह मुबारकबाद के लायक हैं। इस मौके पर मौलाना अब्दुल मोहैमिन, मौलाना मोहम्मद फारूक, मौलाना मोहम्मद अकमल, मास्टर अबुल कलाम, मास्टर मोहम्मद यूनुस, डॉक्टर मक्की हसन, अताउल्लाह राईनी, मास्टर सुहैल , हाफिज अब्दुल बारी , आदि लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version