मध्यप्रदेश के समस्त जिलों में बेटियों की आत्मरक्षा के लिए प्रक्षिक्षण केंद्र खोलने की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री को दिया ज्ञापन | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​मध्यप्रदेश के समस्त जिलों में बेटियों की आत्मरक्षा के लिए प्रक्षिक्षण केंद्र खोलने की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री को दिया ज्ञापन | New India Timesअंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अन्य राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्थाओं से संबंधता प्राप्त सामाजिक संस्था प्रदेश अध्यक्ष मो. तारिक के नेतृत्व में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, आत्मरक्षा के गुण सिखाओ पीस इंडिया ने दिया शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी को ज्ञापन। पीस इंडिया प्रदेश अध्यक्ष मो. तारिक ने जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह कड़वा सच ही नहीं हकीकत है। देश प्रदेश में मुख्यत: बालिकाओं और महिलाओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार से बलात्कार की घटनाएं चिंतनीय है। यह जो मामले उजागर होते हैं वह तो घटित हुई घटनाओं का 05% ही है क्योंकि कहीं अपमान दृष्टि, तो कहीं धनबल, कहीं दबंगयाई, तो कहीं न्याय न मिल पाने जैसी संभावनाओं से प्रदर्शित नहीं हो पाते हैं।

 प्रेस विज्ञप्ति में प्रदेश अध्यक्ष मो. तारिक ने साथ ही यह भी का आरोप लगाया कि यह दुर्भाग्य हमारा जिस देश में नारी पूजी जाती है, संस्कार सभ्यता की बात की जाती हो वहां देश की स्वतंत्रता के सात दशक बाद भी देश की आबादी का एक बड़ा तबका गरीब परिवार, नारी और महिलाओं के प्रति हालात बद से बदतर है, क्योंकि केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा खेल व खेलों का अवसर उच्च स्तरीय संपन्न परिवारों को अधिक लाभ जबकि मध्यम व निचले गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार सदस्यों का एकमात्र शासकीय शिक्षा केंद्र और यही मध्यम व गरीबी रेखा के नीचे यापन करने वाले ही बनते हैं दुर्भ-व्यवहार बलात्कार के शिकार।

 ज्ञापन पत्र में हम हमारी संस्था की ओर से मांग की गई है कि प्रदेश के समस्त जिलों के अंदर बड़े शा. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों lमें बॉक्सिंग, जुडो, कराटे, एवं ताइक्वांडो के एक-एक प्रक्षिक्षण केंद्र खोलने एवं सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए राज्य शासन से आग्रह किया ताकि बालिकाएं उसमें प्रशिक्षण करके आत्मरक्षा के लिए तैयार हो सकें।

 सौंपे गए ज्ञापन पत्र के समय पदाधिकारी दीपक गौड़, साद सिद्दीकी, पुष्पेंद्र तिवारी, नयन शर्मा, महबूब खान, नूर गुल खान, इमरान खान, लक्ष्मण गुरुंग, अमजद खान, योगेश जोशी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

Exit mobile version