अभियांत्रिकी महाविद्यालय में तलवारों की नुमाइश पर अभिभावकों ने की प्रतिबंध लगाने की मांग | New India Times

अब्दुल वहीद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT;

अभियांत्रिकी महाविद्यालय में तलवारों की नुमाइश पर अभिभावकों ने की प्रतिबंध लगाने की मांग | New India Times

इस साल देवरे अभियांत्रिकी महाविद्यालय में ट्रेडिशनल ड़े पर पारंपरिक दिवस का आयोजन किया गया था। छात्रों ने पारंपरिक संस्कृतियों में विभिन्न संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान कुछ छात्र खुलेआम तलवार लेकर कॉलेज के मैदान पर आ गए जिसके कारण से लड़कियों में कुछ समय के लिए दहशत फैल गई थी। इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग कुछ छात्राओं ने प्रतिक्रिया में बताया है।

खुलेआम महाविद्यालय के मैदान पर म्यान से तलवार निकालकर लहराते हुए साथियों पर दोस्त धोस जमाने की कोशिश इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने नंगी तनी हुई तलवारों के माध्यम से अपने साथी सहयोगियों पर रुबाब झाड़ने का प्रयास किया, जिसे देख कर कुछ समय के लिए महाविद्यालय के मैदान पर सन्नाटा छा गया और लड़कियां भयभीत हो गईं।

अभियांत्रिकी महाविद्यालय में तलवारों की नुमाइश पर अभिभावकों ने की प्रतिबंध लगाने की मांग | New India Times

इस तरह की घटना में दोंडाईचा के एक महाविद्यालय के पारंपरिक दिवस के अवसर पर छात्रों ने तलवार से एक दूसरे पर हमला कर दिया था। अभिभावकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि देवरे इंजीनियरिंग कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के उपरांत भी महाविद्यालय प्रशासन ने अनदेखी कर रखी थी। छात्रों में अगर किसी बात को लेकर विवाद होता है तो उस समय नंगी तनी हुई तलवारों से अनहोनी तथा खूनी संघर्ष की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता। इस प्रकार की कोशिश और हथियार लाने पर प्रतिबंध की मांग की गई है।

By nit

Exit mobile version