अरशद आब्दी/सूरज कुमार, झांसी (यूपी), NIT;

झाँसी नगर में थाना प्रेम नगर के थानाध्यक्ष स्वंत्रन्द्र सिंह के निर्देशन में जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने पैदल मार्च किया।
मिली जानकारी के मुताबिक थाना प्रेम नगर के प्रभारी स्वतंत्र सिंह के निर्देशन में पुलिस ने गरिया फाटक, नगरा, नैनागढ़ प्रेम नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर जनता को सुरक्षित होने का एहसास दिलाया और बताया कि हम जनता की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार हैं।
