प्रधान ने पत्रकार को दी गोली मारने की धमकी, सिद्धार्थ नगर जिला के इटवा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस अधीक्षक व थाना प्रभारी को दी गई लिखित शिकायत | New India Times

सद्दाम हुसैन, लखनऊ, NIT;

प्रधान ने पत्रकार को दी गोली मारने की धमकी, सिद्धार्थ नगर जिला के इटवा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस अधीक्षक व थाना प्रभारी को दी गई लिखित शिकायत | New India Times

देश में पत्रकारों पर हमले व धमकाने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर जिला में सामने आया है जिसमें एक ग्राम प्रधान ने पत्रकार को फोन पर न केवल अपशब्द कहे बल्कि गोली मारने की धमकी भी दे डाली, जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक व स्थानीय थाना प्रभारी से की गई है।

प्रधान ने पत्रकार को दी गोली मारने की धमकी, सिद्धार्थ नगर जिला के इटवा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस अधीक्षक व थाना प्रभारी को दी गई लिखित शिकायत | New India Times

एनआईटी के आई टी एडिटर अहसन जमील खान ने संवाददाता को बताया कि विगत 22 फरवरी को रात्रि लगभग 8:30 बजे 9918663969 से मिस काल आया, जिसपर 23 फरवरी 2018 को सुबह 9:07 बजे फोन किया तो बताया गया कि मैं प्रधान रईस अहमद बोल रहा हूँ, तुम मेरे बारे में लिखना बंद कर दो। जब जमील खान ने पूछा कि आप के बारे में क्या गलत लिखा गया है तो वह आपे से बाहर हो गए और अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए “ठोंक” देने की धमकी देने लगे। जब पूछा कि क्या आप मुझे गोली मार दोगे तो ग्राम प्रधान पिपरा पठान रईस अहमद उर्फ कल्ला ने कहा घर घुस कर या इटवा चौराहे पर मरूंगा। इस पूरे प्रकरण का काल रिकार्डिंग भी मौजूद है।

अहसन जमील खान ने बताया कि यह पप्रधान अक्सर दबंगई करता रहता है और बात बात पर लोगों पर लाइसेंसी रिवाल्वर तान देता है। इससे पहले भी यह मेरे एक परिवार के सदस्य पर भी रिवाल्वर तान कर जान से मारने की धमकी दे चुका है।

पत्रकार ने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ नगर व थानाध्यक्ष इटवा को तहरीर देकर ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई करने व रिवाल्वर का लाइसेंस रद्द रिवाल्वर जब्त करने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version