वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;

लखीमपुर खीरी जिला के थाना मैलानी की बांकेगंज चौकी के अंतर्गत ग्राम महरताला के निकट गोला गोकर्णनाथ निवासी सर्राफा व्यापारी शिवम राजपूत के साथ फायरिंग कर लाखों के जेवरात की लूट का मामला सामने आया है ह
शिवम राजपूत ने NIT संवाददाता को बताया कि उसकी सोने चांदी की दुकान कुकरा में है। शाम साढ़े तीन बजे वह गोला से कुकरा अपनी दुकान पर जा रहे थे। जब वह महारताला गांव के निकट पहुंचे तो सामने से अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे रुकने का इशारा किया। उसने जैसे ही मोटर साइकिल रोकी एक बदमाश ने फायर कर दिया। किसी तरह मोटर साइकिल छोड़कर वह भागकर सड़क किनारे तालाब में घुस गया इतने में ही लुटेरों ने शिवम के बाइक की डिग्गी तोड़कर ढाई किलो चाँदी व पचास ग्राम सोना निकाल लिया तथा मोटर साइकिल पंचर कर फरार हो गये। शिवम ने बताया कि लगभग सवा दो लाख रुपए की लूट का अनुमान है।
