फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT;
जिलाधिकारी / जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में चल रही छापेमारी में नानपारा आबकारी टीम द्वारा लोहगढ़ जंगल तथा बदलूभगत पुरवा से 55 शीशी सौफी/कर्णाली तथा 175 ली० अवैध कच्ची शराब बरामद व 500 कि० ग्रा० लहन बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया एवं आबकारी अधिनियम के तहत 2 लोगों के अभियोग दर्ज किया गया।
भगवान बक्श आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन देवीपाटन मंडल गोंडा, जितेंद्र गुप्ता, राजकुमार, राजपाल, देवानंद मुकेश कुमार, जावेद हुसैन इस छापेमारी में शामिल रहे।
