अब्दुल वहीद काकर, धुलिया (महाराष्ट्र), NIT;
ओवरलोड रेती की गाडियों की शिकायत ज़िला प्रशासन से धुलिया जिला के अनेक सियासी पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने की थी, जिस के चलते नायब तहसीलदार ने सोमवार की रात सोनगिर टोल नाके पर रेत के ओवरलोड वाहनों पर नकेल कंसने के लिए चेकिंग अभियान चलाया और कई गाडियों पर कार्रवाई की। शिरपुर की ताप्ती नदी से प्रतिदिन सैकड़ों डंपरों द्वारा खनिज विभाग की आँखों में धुल झोंक कर रेत माफिया नदी का सीना झलनी करके दिन रात कानून का उल्लघन कर रेत की तस्करी कर रहे हैं। परिवहन विभाग की अनदेखी के चलते नायब तहसील दार को सड़क पर उतरना कर परिवहन विभाग का कार्य कर ओवर लोड रेत की यातायात कर रहे तीन डपंर पर कारवाई करनी पडी। इस कारवाई में शासन को 76 हजार का राजस्व प्राप्त हुआ।

प्राप्त सूचना के अनुसार शिरपुर से नाशिक की ओर ओवरलोड रेत भरकर जा रहे तीन डंपरों को पकड़ कर वाहन मालिकों से 76 हजार 2 सौ का दंड नायब तहसिलदार हरिष गुरव, मंडल अधिकारी पी यु पाटिल , पटवारी महिंद्र पाटील , जे बी बांगर , प्रदीप मोरे , डी आर सालवे, चंदेल ने वसूला किया। ग्रामीण परिसर के नागरिकों के साथ अनेक राजकीय नेताओं की मांग है कि इस प्रकार की करवाई प्रतिदिन सोनगिर- धुलिया टोल नाके पर परिवहन विभाग और राजस्व विभाग ने रेत के वाहनों के वजन और राॅयल्टी की जाँच सख्ती से किया जाए जिससे सरकार के राजस्व का लाभ होगा।
