वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;

इंडो-नेपाल सीमा पर भारी मात्रा में नेपाली मुद्रा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। कई दिनों से SSB के रडार पर यह तस्कर थे। गश्त के दौरान SSB ने तिकोनिया से नेपाल जा रहे बाइक से विष्णु भगत, भीम बहादुर बोहरा को धर दबोचा। इनके पास से 799464 की नेपाली करेंसी बरामद हुई है और नेपाली नंबर की दो बाइके भी इनके पास से मिली हैं।
भारी मात्रा में नेपाल की करेंसी को भारती मुद्रा से यह लोग एक्सचेंज करते थे। दोनों तस्करों को SSB ने तिकोनिया पुलिस के हवाले कर दिया है।
