मोहम्मद तारिक, रायसेन (मप्र ), NIT;
वर्तमान में पेयजल की उपलब्धता और आगामी माहों में पेयजल की मांग एवं समस्याओं के निराकरण के निर्देश कलेक्टर श्रीमती भावना वालिम्बे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में पीएचई विभाग के अधिकारियों को दिए। श्रीमती वालिम्बे ने सभी जनपदों में पेयजल संबंधी शिकायत रजिस्टर रखने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने पेयजल संबंधी शिकायतें प्राप्त होते ही तीन दिन के भीतर निराकरण के निर्देश दिए हैं।
लंबित पत्रां की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्रीमती भावना वालिम्बे ने जिले के सभी अधिकारियों को कहा है कि सी.एम. हेल्पलाइन और जनसुनवाई के प्रकरणों में तुरंत प्रभावी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सी.एम. हेल्पलाइन के एल-1, एल-2 स्तर पर लंबित प्रकरणों की रोजाना मॉनीटरिंग करें और आवेदक को प्रकरण के निराकरण की स्थिति से अवगत करायें। उन्होंने कहा कि समाधानकारक प्रकरण में समाधान समय पर नहीं किए जाने पर संबंधित अधिकारी को जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
