चुस्त प्रशासन की दुरूस्त व्यवस्था: प्रभारी निरीक्षक ने अपने मातहतों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;

चुस्त प्रशासन की दुरूस्त व्यवस्था: प्रभारी निरीक्षक ने अपने मातहतों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश | New India Timesगोला गोकर्णनाथ खीरी शासन की मंशा व अपने मुखिया के दिशा निर्देशन पर गोला कोतवाल संजय कुमार त्यागी ने चुस्त प्रशासन की दुरूस्त व्यवस्था को पूर्ण रूपेण चाक चौबंद रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से अपने सभी मातहतो को अपने अपने पूर्ण दायित्वों/ कर्तव्यों के निर्वाहन हेतु पूरी परिवेश वेश भूषा में हर समय तैयार रहने के लिए निर्देशित किया है साथ ही इसी श्रंखला में सभी मातहतों की टोपी / कैप सीटी आदि की जाॅच की तथा अपने अपने क्षेत्रों में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए कहा। अपराध को बढ़ावा देने वाले अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखने व अपराधिक प्रवृति के लोगों को चिन्हित कर उन पर विधिसंवत् कार्यवाही की संसुति मांगते हुए सौंपी गई मुकदमों की विवेचनाओं को समय से निस्तारित करने के लिए इंगित किया तथा सभी लोग अपने कर्तव्यों का भली प्रकार निर्वाहन करें, किसी की कोई भी लापरवाही किसी भी दशा मे क्षम्य नहीं होगी।

प्रभारी निरीक्षक मैंलानी से जब से गोला आए हैं तभी से प्रतिदिन नगर के सभी मार्गों पर शाम को पैदल गश्त होती है, जिसमें स्वयं त्यागी जी सम्मिलित होकर अपने अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हैं। रविवार की पैदल गश्त में 26 जनवरी पर डीएम एवं एसपी से सम्मानित एस आई योगेश कुमार शंखधर, एस आई मुनाजिर खान, सिपाही राकेश कुमार ,रतीराम आदि सहित कोतवाल संजय कुमार त्यागी ने नगर के अलीगंज, मोहम्मदी, खुटार, सिनेमा रोड सहित लखीमपुर रोड पर पैदल मार्च किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version