इरफान खान, अलीराजपुर (मप्र), NIT;

प्रदेश भर में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारि संघ ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांग है कि अप्रेजल प्रक्रिया तथा कार्य मूलयांकन बन्द किया जाए एवं वर्षो से सेवा देते आ रहे कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए और जो कर्मचारियों की सेवा समाप्ति की गई है उन्हें वापस लिया जाए। शुक्रवार को संघ की ओर से कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा गया था।
सविंदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के द्वारा दिये गये ज्ञापन में बताया गया है कि मध्य प्रदेश शासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर किए गए इस दमनकारी रवैय्या के कारण समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचरियों में शासन के प्रति रोष एवं आक्रोश अपने चरम पर है कि जब मध्य प्रदेश शासन द्वारा विगत वर्षों शिक्षकों, गुरुजी, पंचायत सचिवों जैसे कई सवगों का संविलियन/ नियमितीकरण कर सुरक्षित भविष्य दिया जा सकता है तो स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील जो विभाग सीधे तौर पर जनसामान्य की सेवा करता है, उच्चतम शैक्षणिक योग्यता एवं व्यापम/ MPOnline निर्धारित चयन पात्रता परीक्षा के माध्यम से 15 वर्षों से ज्यादा कार्य कर चुके संविदा कर्मचारियों का क्यों नहीं।
सवाल यह उठता है कि आखिर कितने दिन चलेगी ये हड़ताल कुछ कह नहीं सकते लेकिन तब तक इस हड़ताल से आमजन को जो परेशानी होगी उसका जिम्मेदार कौन होगा कर्मचारी या शासन?
