सरवर खान ज़रीवाला, भोपाल, NIT;
रायसेन पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 83 सटोरियों को धर दबोचा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई इस कारवाई से सटोरियों में दहशत फैल गई है। सटोरियों के खिलाफ कार्यवाही कर आज पुलिस ने फिर अपना लोहा मनवा लिया है कि अगर पुलिस चाहे तो कोई भी गुनाह आसानी से नहीं हो सकता है। 83 सटोरियों के खिलाफ कार्यवाही के साथ ही साथ रायसेन एसपी ने लापरवाही बरतने वाले 5 पुलिसकर्मियों को भी लाइन हाजिर होने का आदेश दिया है।
आरोप लगाया जाता है कि सट्टेबाजों को बडे व रसूखदार सियासी नेताओं का संरक्षण प्राप्त होता है लेकिन रायसेन पुलिस अधीक्षक और उनकी पुलिस टीम सटोरियों के खिलाफ कार्यवाही कर इस भ्रम को तोड़ कर सटोरियों को दहशत में डाल दिया है।
