अतिश दीपंकर, पटना (बिहार ), NIT; 
बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव शहर के NH 80 पर कहलगांव थाना के निकट BRC के सामन आज रात एक ट्रक ने एक 25 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार आलोक को रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
मौके पर कहलगांव पुलिस पहुंच कर जख्मी को कहलगांव अनुमंडल अस्पताल ले गयी, जहां डॉक्टरों ने भागलपुर रेफर कर दिया। इस घटना की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि युवक की स्तिथि सही है और वह बच जाएगा। वही गांधी मोर्चा के अध्यक्ष मनोज यादव ने आरोप लगाते हुये कहा कि नो इंट्री में ट्रक घुसा था। जिसका यह नतीजा है उन्होंने यह भी आरोप लगाया है यह लड़का मर चुका है जबकि पुलिस दिखावे के लिए भागलपुर ले गई है।
