अनुज ओझा, भिंड ( मध्यप्रदेश ), NIT;
मध्यप्रदेश समेत पूरे देश में जहां शासन-प्रशासन शिक्षा के प्रति प्रयासरत है वहीं कई सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के क्लास में न आने व शिक्षा पर ध्यान न देने की शिकायत अक्सर आती रहती है। ऐसा ही एक मामला भिंड जिले के एक स्कूल का सामने आया है। आरोप है कि तीन शिक्षकों के स्टाफ में से केवल एक ही शिक्षक स्कूल में आते हैं लेकिन हाजिरी तीनों शिक्षकों की लगी रहती है और बच्चों का कहना है कि यहाँ पढाई होती ही नहीं है।
भिंड जिला के शा.मा.विद्यालय पाखर का पुरास्कूल में शिक्षकों के समय पर स्कूल न आने की शिकायत सामने आ रही है। इतना ही नही सोचने वाली बात तो यह है कि जब शिक्षक विद्यालय में नहीं आती हैं फिर भी शिक्षकों के रजिस्टर में हाज़िरी भी लग जाती है।
मिली जानकारी के मुताबिक इस स्कूल में 3 लोगो का स्टाफ है जिसमें से अखिलेश शर्मा आते हैं लेकिन शशि आर्य और हाकिम सिंह नहीं आते हैं। बच्चों का कहना है कि स्कूल में कोई पढाता नहीं है।
