अब्दुल वहीद काकर, धुलिया ( महाराष्ट्र ), NIT;
धुलिया शहर पुलिस ने सुबह 5 बजे लकड़ी के चोरों की तालाश में पेट्रोलिंग करते हुए गैरकानूनी तौर से आम की लकड़ी से भरा 20 टन वजन का माल जब्त किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पारोला रोड से गैरकानूनी रूप से आम की लकड़ी से भरा ट्रक गुजरने की गुप्त सूचना पुलिस निरीक्षक दिवान सिंह वसावे को प्राप्त हुई। सुबह गश्तीती जांच दस्ते के उप निरीक्षक डी आर सपकाले को गोपाल टी करांची चौराहे पर ट्रक क्रमाक MH 16 T 2727 संदिग्ध हालत में चलते करते हुए नजर आया, जिसके कागजात की जांच करने पर ट्रक चालक के पास आम की 20 टन आम की लकड़ी बरामद हुई जिसकी अनुमति वन विभाग से नहीं ली गई थी। पुलिस ने वन विभाग की अनुमति के बिना लकड़ी ले जाने के आरोप में ट्रक सहित माल को जब्त कर लिया। लकड़ी का बाजार मूल्य पुलिस ने 80 हजार रुपये बताया है। जिसे जब्त करके आगे की जांच के लिए मामला ट्रक के साथ वन परिक्षेत्र अधिकारी धुलिया के सुपर्द किया गया है। इस करवाई को सफलता पूर्वक सहा उप निरीक्षक बैरागी , पुलिस कांस्टेबल मछिन्द्र पाटील , मुख्तार मंसूरी , राहुल पाटील , चैतन सोनवणे , आदी ने अंजाम दिया।
