मध्यप्रदेश के गोहद का वीर सपूत हुआ शहीद  | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मध्यप्रदेश), NIT; ​मध्यप्रदेश के गोहद का वीर सपूत हुआ शहीद  | New India Timesमध्यप्रदेश के गोहद नगर के जेल रोड पर निवास करने वाले तर्जन सिंह गुर्जर के पुत्र कमलेश उम्र 26 वर्ष का चयन 2013 में बीएसएफ़ में हजारीबाग झारखंड में हुआ था। वह अभी कांस्टेबल पद पर मेघालय के अंतर्राष्टीय सीमा पर दक्षिण-पश्चिम गौरहिल के कालीचर में तैनात था। उसके पिता यानि तर्जन सिंह जो की पुलिस विभाग में स्योडा में पदस्थ हैं, उनकी सेवानिवृत 26 फरवरी को होना है। इसके लिये कमलेश गोहद अवकाश लेकर आ रहा था। उसका रेल्वे में टिकट का आरक्षण भी हो चुका था लेकिन प्रकृति को कूछ और ही मंजूर था। 3 फरवरी को कमलेश दुर्घटना का शिकार हो गया। कमलेश का पार्थिव शरीर 4-5 फरवरी के दरम्यान रात गोहद पहुंचेगा। कांस्टेबल कमलेश की शादी रेखा नामक लड़की के साथ हुयी थी जिससे दो बेटियां हैं। कमलेश की ससुराल श्यामपुरा हाल किला रोड गोहद निवासी सेवानिवृत टीआई महेन्द्र सिंह गुर्जर के ज्येस्ट पुत्र भारतसिंह गुर्जर के यहां है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version