रेत माफियाओं पर पुलिस कार्रवाई जारी,  रेत माफियाओं में मची अफरा-तफरी | New India Times

अनुज ओझा, भिंड ( मध्यप्रदेश ), NIT; ​रेत माफियाओं पर पुलिस कार्रवाई जारी,  रेत माफियाओं में मची अफरा-तफरी | New India Timesभिंड एसपी अनिल सिंह कुशवाह, कलेक्टर इलैया राजा टी एंव एडिसनल एसपी राजेन्द्र वर्मा के मार्गदर्शन में लहार एसडीओपी अवनीश बंसल एंव एसडीएम एल.के.पाण्डेय की टीम द्वारा पिछले तीन दिनों से रेत माफियाओं के खिलाफ जो जंग छेड़ी गई है वह काबिले तारीफ है। लहार अनुभाग की मटियावली, छोटी मटियावली, अजनार, वडेतर आदि खदानों पर पिछले तीन दिनों से पुलिस की छापामार कार्यवाही चल रही है जिसमें दर्जनों की संख्या में ओवरलोड ट्रक, डम्पर, ट्रेक्टर पकड़ कर पुलिस ने रेत माफियाओं की कमर तोड़कर रख दी है। कल पुलिस की टीम नें खदानों पर जाकर जो दबिश दी उसका मैं स्वंम गवाह हूं कि खदानों पर पुलिस के भय से किस तरह का सन्नाटा पसरा हुआ था। एलएनटी, पनडुव्वी मशीनों से खनन की तो बात दूर खदानों पर आदमियों के तक दर्शन नहीं हो रहे थे। चारों तरफ केवल एक ही चर्चा थी कि अब भिंड जिले की पुलिस रेत माफियाओं के लिये काल साबित होने लगी है। बधाई के पात्र उच्च अधिकारी तो हैं ही लेकिन असली बधाई के पात्र हैं लहार एसडीओपी, एसडीएम की वह टीम जो रेत माफियाओं की कमर तोड़ने के लिये पैदल चलकर खदानों पर दबिश दे रही है। पुलिस विभाग की इस कार्यवाही से लगता है कि वह दिन दूर नहीं जब रेत खनन के नाम से बदनाम भिंड जिले में रेत खनन पर पुर्ण अकुंश लग जायेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version