बूंद-बूंद शुद्ध पानी को तरस रही है जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत लुधौरी की जनता, ग्रामीणों ने की स्थायी ऑपरेटर के तैनाती की मांग | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;

बूंद-बूंद शुद्ध पानी को तरस रही है जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत लुधौरी की जनता, ग्रामीणों ने की स्थायी ऑपरेटर के तैनाती की मांग | New India Timesलखीमपुर खीरी जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत लुधौरी के बाशिंदों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए भले ही प्रदेश के जल निगम महकमे ने करोड़ों रूपये खर्च कर गांव -गांव में पाइपलाइन बिछवा कर पानी की टंकी बनवा दी हो लेकिन यहां आपरेटर की तैनाती न होने से यह पानी की टंकी महज सफ़ेद हाथी ही साबित हो रही है। न तो यहां पानी की सप्लाई का ही कोई समय निर्धारित है और न ही यहां आम जनता की कोई सुनवाई ही होती है। इसी का यह नतीजा है कि यहां पिछले दो दिनों से लोग बूँद बूँद पानी को तरस रहे हैं। यह अक्सर यहाँ होता रहता है। करोडों रूपये की लागत से बनी यह पानी की टंकी कुछ लोगों की निजी जागीर बनकर रह गयी है। उनके निजी उपयोग के लिए यहां किसी भी समय पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाती है, लेकिन आम जन मानस को जरूरत के समय भी इस टंकी का पानी नसीब नहीं हो पाता है। ग्रामीणों ने यहां जल निगम से स्थायी और ईमानदार आपरेटर के तैनाती की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version