अनुज ओझा, ग्वालियर( मध्यप्रदेश ), NIT;
झेलम एक्सप्रेस से झाँसी से भोपाल जा रहे ग्वालियर के चेतकपुरी निवासी सुनील शर्मा ने ट्रेन में खाने का ऑडर दिया। वेटर जब खाना लेकर आया तो खाना खाते वक्त दाल में मटन का टुकड़ा निकला।
जब इसकी शिकायत ट्रेन में चल रहे स्टाफ से की गई तो स्टाफ ने यात्री सुनील की कोई सुनवाई नही की व 150 रुपये खाने का चार्ज भी ले लिया गया।
इसके बाद जब सुनील भोपाल पहुंचे तो स्टेशन पर स्टेशन प्रबंधक से लिखित शिकायत की। देखने वाली बात है कि इतनी बड़ी लापरवाई कैसे हो रही है? इससे पहले कई यात्री भी खाने की शिकायत कर चुके हैं लेकिन रेलवे अधिकारी इस ओर ध्यान नही दे रहे हैं।
