अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
मध्यप्रदेश के धार जिले के गन्धवानी में पुलिस कर्मियों द्वारा अपने साथ हुये दुष्कर्म की आप बीती महिला आयोग के सामने पीडित आदिवासी महिलाओं ने सुनाई और कहा की प्रदेश सरकार दोषियों पर कोई कड़ी करवाई नहीं कर सिर्फ लीपापोती करने में लगी हुई है।संसद के बाहर मीडिया को भी पूरी जानकारी से अवगत कराया गया।
दिल्ली में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा जी एवं पीसीसी अध्यक्ष अरुण जी यादव एवं सांसद कांतिलाल भूरिया ने पीडित महिलाओं के साथ यह मुद्दा उठाया और ज्ञापन महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष ललिता कुमार मंगलम के नाम सौंपा। भूरिया ने कहा की यह पूरा मामला वह संसद में भी उठायेंगे।
महिला आयोग में ज्ञापन के समय पीडित महिलाओं के अतिरिक्त गंधवानी के विधायक उमंग सिघार, मप्र महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष मांडवी चौहान, महामंत्री राशिदा मुस्तफा एवं गीता मिश्रा, भोपाल महिला ग्रामीण अध्यक्ष जयश्री हरिकरण, भोपाल शहर महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष संतोष कंसाना, ममता पांडे, चन्द्रा सरवटे, तुलसी शर्मा आदि भी शामिल थे।
