पियूष मिश्रा, सिवनी (घंसौर, मध्यप्रदेश), NIT;
विकास खंड घंसौर के समस्त शासकीय, निजी शालाओं और आंगनवाङी केंद्र में ९/२/१७ को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय क्रमी दिवस हेतु आज दिनांक २/२/१७ को समस्त शिक्षक और समस्त आंगनवाङी कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर में किया गया। जिसमें बी एम ओ डाॅ चौधरी के द्वारा समस्त शिक्षकों और कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम में ३५५ शिक्षक और ६० कार्यकर्ताओं ने भाग लिया , कार्यक्रम में १ वर्ष से १९ वर्ष के बच्चों को कृमिनाशक दवाई खिलाई जाएगी।
कार्यशाला में खंड विस्तार प्रशिक्षक श्रीमती डी गजभिये, बीसीएम ए गोष्वामी, रमेश रैकवार और महिला बाल विकास विभाग के समस्त पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

Published Articles &news
Published Articles & News