अतिश दीपंकर, पटना( बिहार ), NIT;
बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव एनटीपीसी थानांतर्गत मुरकटिया चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान 30 बोतल विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। दोनों गिरफ्तार लोग भागलपुर जिला के अंतीचक थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।जिनका नाम विकास कुमार और ब्राह्मण मंडल है। बरामद विदेशी शराब में 12 बोतल एम्पीरियल ब्लू और 18 बोतल एन्शीरियल ब्लू है। इसकी जानकारी डीएसपी रामानंद कुमार कौशल ने दी।
