व्यापारी की हत्या के बाद लखनऊ में तनाव , बडी संख्या में पुलिस बल तैनात | New India Times

अबरार अहमद खान, लखनऊ, NIT; ​व्यापारी की हत्या के बाद लखनऊ में तनाव , बडी संख्या में पुलिस बल तैनात | New India Times
पुराने लखनऊ के व्यापारिक क्षेत्र सहादतगंज के दालमंडी में रात श्रवण साहू नामक व्यापारी की गोली मारकर की गई हत्या से नागरिकों व व्यापारियों में जबर्दस्त आक्रोश व्याप्त हो गया और नाराज व्यापारी डीआईजी व एसएसपी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। स्थिति को देखते हुए बडी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दी गई। चुनाव ड्युटी के लिए आये अर्धसैनिक बल भी अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। एसएसपी मंजिल सैनी ने घटनास्थल के पास ड्युटी पर तैनात दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक तेल व्यवसायी श्रवण साहू की रात को हुई हत्या से लखनऊ के दागी एवं बर्खास्त पुलिस कर्मियों के अपराधियों से गठजोड़ की बात और पक्की हो गई है। श्रवण साहू के पुत्र की 2013 में ठाकुर गंज क्षेत्र में हुयी हत्या के बाद जब श्रवण ने पुत्र के हत्यारों को सजा दिलवाने के लिए पैरवी शुरू की तो मुख्य आरोपी अकील अंसारी ने लखनऊ क्राइम ब्रांच व पारा थाने के कुछ पुलिस कर्मियों से मिलकर चार बेगुनाह युवकों को ही न केवल फर्जी मामले में जेल भिजवा दिया बल्कि श्रवण साहू पर अपनी हत्या के लिए इन युवको को 20 लाख की सुपारी दिये जाने का फर्जी आरोप भी लगवा दिया था।​व्यापारी की हत्या के बाद लखनऊ में तनाव , बडी संख्या में पुलिस बल तैनात | New India Timesफर्जी फंसाये गये चारो युवकों के घर वालों व श्रवण साहू ने जब पुलिस के अधिकारियों से मिलकर गुहार लगाई तो लखनऊ रेंज के डीआईजी प्रवीण कुमार व एसएसपी मंजिल सैनी ने इस मामले को गंभीरता से लेते पूरे मामले की जांच कराई और लखनऊ के दागी पुलिस वालों पर अब तक की सबसे बड़ी कारवाई में क्राइम ब्रांच के प्रभारी गोमतीनगर थाने के इंचार्ज रहे धीरेंद्र शुक्ला, क्राइम ब्रांच के सिपाही धीरेंद्र यादव व पारा थाने के चर्चित सिपाही पूर्व में क्राइम ब्रांच में रहे अनिल सिंह को बर्खास्त कर दिया। ये सभी पुलिस कर्मी बर्खास्तगी के बाद से फरार हैं। अब तक इस मामले मे कुल 16 पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। इस मामले में सहादतगंज क्षेत्र में तैनात दो पुलिस कर्मी भी निलंबित हुए थे। एसएसपी मंजिल सैनी ने फर्जी फंसाये गये चारो युवकों के घर पर व श्रवण साहू की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात किए जाने के आदेश भी दे रखे हैं। आरआई पुलिस लाइन को श्रवण साहू को गनर उपलब्ध कराए जाने के आदेश भी एसएसपी ने दिये थे फिर भी आज रात श्रवण साहू पर पल्सर बाइक सबार बदमाशों ने उन्हीं की दुकान पर ताबड़तोड़ 5 गोलियां मारकर हत्या कर दी और फरार हो गये।

शहादतगंज क्षेत्र में इस समय भारी तनाव बना हुआ है।रात 12 बजने के बाद भी हजारों लोग शहादतगंज क्षेत्र में व थाने पर पुलिस के खिलाफ लगातार नारेबाजी कर रहे थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version