जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मध्यप्रदेश ), NIT;
हरदा जिला मध्यप्रदेश में जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस से सात पेटी शराब बरामद की गई है और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
फ़िल्मों में देखा होगा पर अब रियल में भी पुलिस की कार्यवाही में एंबुलेंस से शराब बरामद हो रही है। विगत रात करीबन 11:30 वजे मुखबिर की सुचना पर चौकी सिविल लाइन पुलिस के हरदा स्टाफ द्वारा चौकी के सामने जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस की चेकिंग की गई जिसमें सात पेटी शराब लगभग 62 लीटर जिसकी किमत करीबन 20000 रूपये है पकड़ी गई है।
आरोपी लखन कुचवन्दीया निवासी हरदा व जमीद खान निवासी छिपावड को जननी एक्सप्रेस में अवैध शराब परिवहन करने के आरोप में धारा 32(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कीईगई है।
