अनुज ओझा, भिंड ( मध्यप्रदेश ), NIT;
भिंड में आईजी की अगवानी पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुशवाह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र वर्मा ने की। पुलिस लाइन में आईजी ने परेड की सलामी ली।पुलिस लाइन में आईजी ने पुलिस कर्मियों की समस्याएं जानने के लिए संवाद किया। पुलिस लाइन में आईजी ने शस्त्रागार और पुलिस के वाहनों के रखरखाव के बारे में रक्षित निरीक्षक अरविंद दांगी से जानकारी प्राप्त की। आईजी आपातकालीन परिस्थितियों का पुलिस द्वारा मुकाबला करने के संबंध में बलबा, ड्रिल का भी पुलिस कर्मियों द्वारा किए जाने वाली तैयारियों का भी अवलोकन करेंगे। आईजी पुलिस कर्मियों के बीमा, स्वास्थ्य आदि के बारे में भी जानकारियाँ प्राप्त करेंगे।आईजी पुलिस दरबार के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिले के किसी भी एक या दो थाने का औचक निरीक्षण कर सकते हैं। ट्रैफिक व्यवस्था का भिंड में अवलोकन किया जा सकता है।
