अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
मुस्लिम महासभा मुरैना द्वारा आज दिनाँक 30/01/2017 को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की 69वीं पुण्यतिथि जिला सचिव हैदर अली के दत्तपुरा स्थित कार्यालय पर मनाई गई जिसमें गाँधी जी के सिद्धांतों और आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया गया। गाँधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर, उन सभी शहीदों को भी याद किया गया जिन्होंने वतन के लिए कुर्बानियाँ दी हैं। जिसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण किया।
पुण्यतिथि में शामिल जिलाध्यक्ष नफीस खान मंसूरी, मीडिया प्रभारी आरिफ मेवाती, सचिव हैदर अली, अमजद खान, अब्दुल रज्जाक पटेल, हसन अली, रॉकी मिर्जा, मो. सलमान, अमन खान, सिद्दीक शाह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
