धुलिया शहर को अतिक्रमण मुक्त करने की नागरिकों ने लगाई गुहार, 31 मई तक शहर को अतिक्रमण मुक्त करे प्रशासन: विधायक अनिल गोटे | New India Times

अब्दुल वहीद काकर, धुलिया ( महाराष्ट्र ), NIT; ​धुलिया शहर को अतिक्रमण मुक्त करने की नागरिकों ने लगाई गुहार, 31 मई तक शहर को अतिक्रमण मुक्त करे प्रशासन: विधायक अनिल गोटे | New India Timesशहर में दिनों दिन बढ रहे अतिक्रमण को लेकर नागरिकों ने विधायक अनिल गोटे से शिकायत की थी, जिस की जानकारी मीडिया को देने के लिए विधायक अनिल गोटे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस। विधायक ने पत्रकारों से कहा की शहर को अतिक्रमण मुक्त करने और सुंदर व स्वच्छ विकसित शहर का निर्माण करने के लिए नागरिकों ने स्वयं ही अपने अतिक्रमण निकालने की जरूरत है। अतिक्रमण के कारण ही शहर ठीक से विकास नहीं हो सका है। इस की वजह से अपराधिक गतिविधियों में इजाफ़ा हुआ है। ज़िला प्रशासन की लापरवाही से पसरे अतिक्रमण के माध्यम से धुलिया में अनेक राजनैतिक नेताओं, पार्षदों द्वारा अरबों की सरकारी जमीन हडप करने का आरोप विधायक अनिल गोटे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में  किया है। ​धुलिया शहर को अतिक्रमण मुक्त करने की नागरिकों ने लगाई गुहार, 31 मई तक शहर को अतिक्रमण मुक्त करे प्रशासन: विधायक अनिल गोटे | New India Times

शहर के प्रमुख सड़कों पर अनेक नागरिकों के साथ-साथ राजकीय नेताओं व उनके परिवार के लोगों ने  अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण कर रखा है। उन अवैध  निर्माणों  को अतिक्रमण निर्मूलन दस्ते द्वारा 31मई  तक जमींदोज करने के लिए नगर निगम एवं ज़िला अधिकारी कागजी करवाई पूर्णरकर शहर को अतिक्रमण मुक्त करें। ​​धुलिया शहर को अतिक्रमण मुक्त करने की नागरिकों ने लगाई गुहार, 31 मई तक शहर को अतिक्रमण मुक्त करे प्रशासन: विधायक अनिल गोटे | New India Timesविधायक ने पत्रकारों को बताया कि नगर निगम की ओपन स्पेस जमीन पर  पूर्व पार्षद भागचंद चोरड़िया एव चंद्रकांत सोनार ने मिलीभगत करते हुए 1 करोड़ रुपए में ज़मीन गिरवी रख कर कर्ज बैंक से निकाला है। उसी प्रकार एनसीपी के पार्षद कैलास चौधरी ने नगर निगम की ज़मीन पर अवैध 100 फ़िट कब्जा कर भावसार बैकरी निर्माण किया है। पचिम देवपुर पुलिस स्टेशन के सामने  पार्षद ने जमीन पर अनाधिकुत कब्जा कर गियारह मुखी मारुती मंदिर का निर्माण महानगर निगम की निधी से 9 लाख का दुरुपयोग कर कागजात पर मंदिर की जगह सार्वजनिक सभागृह  दिखा कर नगर निगम प्रशासन की दिशा भूल करने का प्रयास नगर सेवक नेरन्द्र परदेशी ने किया है। इस प्रकार के अनेक नेताओं के साथ नागरिकों के अतिक्रमण निर्माण जल्दी ही निकाल कर अतिक्रमण मुक्त सुंदर विकसित शहर की परिकल्पना विधायक गौटे ने पत्रकारों के सामने प्रस्तुत की है । 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version