मोहम्मद जाकिर, मैनपुरी ( उत्तर प्रदेश ), NIT;
“जनप्रतिनिधियों ने नहीं कराया विकास तो नहीं देंगे किसी को वोट” का नारा लगाते हुए ग्राम नगला खर्रा एवं सलेमपुर पढ़ीना के ग्रामीणों ने आगामी विधान सभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। ग्रामीणो ने गांव की समस्याओं से सम्बन्धित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को भेजा है।
तहसील के ग्राम नगला खरा मौजा महावतपुर के धनवेश पाल एडवोकेट के नेतृत्व में गांव के महाराज सिंह, मोतीलाल, सुनील कुमार, महावीर सिंह, राकेश कुमार, धर्मसिंह, उमेश कुमार, राकेश कुमार, जयंती प्रसाल पाल, खुन्नी पाल, रामगोपाल, कृष्ण सिंह, अहलकार सिंह, शिवपाल, लज्जावती, श्रीराम, रमेश चंद्र, करोढीलाल, आदि सहित एक सैकडा से अधिक ग्रामीणो ने रेलवे के अण्डरब्रिज पर बैनर लगाकर चुनाव वहिष्कार किये जाने का निर्णय लिया है। धनवेश पाल ने बताया कि वह लोग जनप्रतिनिधियों से लेकर तहसील दिवस आदि में गांव में सडक व नालियों को बनवाये जाने की गुहार लगाते चले आ रहे हैं परन्तु अब तक गांव में समस्या ज्यों की त्योबनी हुई है। गांव वालों को कीचड में से होकर गुजरना पड रहा है। तहसील मुख्यालय से महज 500 मीटर की दूरी पर होने के वावजूद गांव में विकास नहीं हुआ है। जबतक गांव में सडक एवं नालियां नहीं बनेगी तब तक गांव वाले मतदान का बहिष्कार करेंगे।
वहीं ग्राम सलेमपुर पढ़ीना में भी विकास कार्य न होने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने विकास कार्य नहीं तो जनप्रतिनिधी को वोट नहीं का नारा लगाते हुये विधानसभा चुनाव में मतदान नहीं करने का निर्णय लिया है। ग्राम वासियों का कहना है कि जो भी जनप्रतिनिधि उनके गांव में वोट मांगने आये उससे पहले वह गावं की सड़क एवं नालियों को भी ठीक करा दे। अन्यथा वह किसी को भी गावं में वोट के नमा पर नहीं घुसने देेंगे।
