महाराष्ट्र में समता परिषद जिला उपाध्यक्ष को गाड़ी में बंधक बना किया जिंदा आग के हवाले,  संपत्ति विवाद में हत्या किए जाने का शक | New India Times

अब्दुल वहीद काकर, धुलिया ( महाराष्ट्र ), NIT; ​महाराष्ट्र में समता परिषद जिला उपाध्यक्ष को गाड़ी में बंधक बना किया जिंदा आग के हवाले,  संपत्ति विवाद में हत्या किए जाने का शक | New India Timesसंपत्ति विवाद के चलते साक्री में एक व्यक्ति को कार में बंधक बना कर जिंदा आग के हवाले कर दिया गया जिसमें उस व्यक्ति की जल कर मौत हो गई। मरने वाले की पहचान समता परिषद जिला उपाध्यक्ष गोकुल रतन माली के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की आधी रात के समय गोकुल माळी को उनकी अपनी चार पहिया वाहन में मुंह में कपड़ा ढ़ूसरकर और गला सीट से बांध कर वाहन क्रमांक MH 15 AR 9999 को आग के हवाले कर दिया गया जिससे गौकुल रतन माली का जिस्म जल कर कोयला बन गया। ​महाराष्ट्र में समता परिषद जिला उपाध्यक्ष को गाड़ी में बंधक बना किया जिंदा आग के हवाले,  संपत्ति विवाद में हत्या किए जाने का शक | New India Timesप्राप्त सूचना के अनुसार शनिवार की आधी रात के समय राष्ट्रीय महामार्ग तहसील कार्यालय परिसर में रहस्यमय तौर पर कार को आग लगा कर हत्त्या की घटना प्रकाश में आयीं है। मृतक माळी का पुस्तैनी मकान नंदुरबार में है,  जिसमें घर बंटवारा के कागज़ पर भाई और बहनों ने हस्ताक्षर नहीं करने से परिवार में उत्पन्न विवाद में गौकुल रतन की जला कर हत्या किए जाने की साक्री पुलिस स्टेशन में माली के पुत्र धीरज ने दर्ज कराई है। संशयित तीन व्यक्तियों गजमल माळी, तुकाराम काशीराम माळी, प्रल्हाद कृष्णा माळी, विजय कृष्णा माळी को नंदुरबार से जांच के लिय हिरासत में लिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version