मध्य प्रदेश के सिहोर में अवैध रेती ले जा रहे पांच डंपरों पर हुई कार्रवाई; चार डंपर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भतीजे के निकले | New India Times

सरवर खान ज़रीवाला, भोपाल, NIT; ​मध्य प्रदेश के सिहोर में अवैध रेती ले जा रहे पांच डंपरों पर हुई कार्रवाई; चार डंपर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भतीजे के निकले | New India Times“सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नही” अपनी वाट्स एप पर ये लाईन लिखने वाली सीहोर की खनिज निरीक्षक रश्मि पान्डेय ने रातों रात खुद को चर्चा में ला दिया है। दरअसल रश्मि ने शनिवार को सीहोर के रेहटी इलाके में नर्मदा से रेत का उत्खनन करके ला रहे पांच ओवरलोड डम्पर पकड़े थे। डम्पर पकड़ते समय डम्पर के ड्राईवरों ने रश्मि को धमकाया भी कि मैडम, मुसीबत में पड़ जाओगी लेकिन रश्मि ने अंजाम का परवाह नही की और ओवरलोड डम्परों को थाने में खड़ा कर दिया। ​मध्य प्रदेश के सिहोर में अवैध रेती ले जा रहे पांच डंपरों पर हुई कार्रवाई; चार डंपर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भतीजे के निकले | New India Timesबाद में यह खुलासा हुआ कि डम्परों में से चार तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भाई नरेन्द्र सिंह चौहान के बेटे प्रधुम्न सिंह चौहान के हैं। अक्सर सत्ता पक्ष के ही विधायक यह शिकायत करते रहते हैं कि ओवरलोड रेत के डम्पर मध्यप्रदेश की सड़कों को तबाह कर रहे हैं। तकनीकी विशेषज्ञ भी कहते हैं कि जिस क्षमता की सड़के है, उससे ज्यादा क्षमता के डम्पर सड़कों का सीना छलनी कर रहे हैं। यह जानने के बाद भी कि डम्पर मुख्यमंत्री के भतीजे के हैं,रश्मि ने कर्तव्य को प्राथमिकता देते हुऐ कारवाई की। यह पहला मौका नही जब रश्मि ने ऐसी कारवाई की हो। खरगौन में पदस्थ रहते हुऐ रश्मि पांडे ने नागझिरी, उमरखली और बिस्टान क्षेत्र में चल रही खदानों में दबिश दी थी। ​मध्य प्रदेश के सिहोर में अवैध रेती ले जा रहे पांच डंपरों पर हुई कार्रवाई; चार डंपर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भतीजे के निकले | New India Timesतब रेत माफिया के कुछ बाइकर्स उनका पीछा करते थे। हर बार 30 से अधिक बाइकर्स अलग-अलग ढंग से उनका पीछा करते थे। इसकी सूचना वह कई बार आला अधिकारियों को देती रहीं और कभी भी उन्होंने हार नहीं मानी। यही साहस उन्होंने सीहोर में भी जारी रखी है लेकिन शेर के मुंह में हाथ डालने का क्या परिणाम होगा , यह तो वक्त ही बतायेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version