अनुज ओझा, भिंड ( मध्यप्रदेश ), NIT;
भिण्ड के दबोहा गांव में अजीव चीज देखने को मिली। यहां तांत्रिक विद्या से दो लोग जमीन में दबे हुए सोने को निकालने की कोशिश कर रहे थे तभी दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि इनके दो साथी भागने में सफल हो गए। पकडे गए दोनों व्यक्ति अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर तंत्र साधना की दम पर खजाना खोजने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर तंत्र क्रिया में प्रयुक्त किया जाने वाला सामान भी जब्त किया है।
इतना ही नही जहाँ पर तांत्रिक विध्या चल रही थी, वही पर काला नाग का भी मिला, तभी गांव के किसी आदमी ने देहात थाना पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने दबोह गांव में दबिश दी तो पुलिस ने देखा की दबोहा गांव में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को बंधक बना लिया है और उसके परिजनों से दो लाख रुपया की मांग की जा रही है। इसी सूचना पर देहात पुलिस ने दबोहा गांव में जाकर दबिश दी। गांव के एक घर में पुलिस को निजामुद्दीन और उमेश नाम के दो लोग मिले जबकि इनके दो साथी हामिद और भानू भाग निकले। घर के एक कमरे के अंदर एक कलश और तंत्र क्रिया का सामान भी मिला और साथ ही इस सामान में एक काला नाग भी मिला। पुलिस ने जब पकडे गए दोनों लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह लोग खजाने की तलाश में इस घर के अंदर तंत्रक्रिया कर रहे थे।
