अब्दुल वाहिद काकर, धुलिया ( महाराष्ट्र ), NIT;
मछली बाजार से माइक्रो टावर तक सड़क निर्माण कार्य पिछले एक साल से मंजूर होने के बावजूद लोकनिर्माण विभाग अत्यंत धीमी गाति से कागजी करवाई कर कार्य शुरू करने मै विलंब कर रहा है। सड़क निर्माण के साथ दो पुलिया का निर्माण तेजगति से किए जाने की मांग का धुलिया ज़िला अधिकारी दिलीप पांढर पट्टे से ज्ञापन द्वारा की गई है ।
ज़िला अधिकारी से शिकायती ज्ञापन में पूर्व उप महापौर पार्षद डॉक्टर फारूक शाह ने कहा है की वडजाई रोड़ सड़क का निर्माण विगत पंद्रह सालों से लोकनिर्माण विभाग के तहत किया जा रह है। किंतु आज तक धुलिया का मॉडल वडजाई रोड़ सड़क का निर्माण की लोकनिर्माण विभाग की इच्छा शक्ति नहीं होने के कारण सम्भव नहीं हो सका है। इस सड़क से ग्रमीण परिसर के नागरिकों के साथ अल्पसंख्यक समाज के लोगों के स्कूलों के साथ अरबी धार्मिक मदरसे भी हैं जिस के कारण हर समय इस सड़क पर मोटर साइकिलों, ट्रक, आटो रिक्शा द्वारा ग्रमीण परिसर के किसान व्यपारी सब्जी पाला ,अनाज विक्री करने कुर्षी उपच मंडी आने के लिये इसी सड़क से आवागमन करते हैं। सड़क निर्माण गति धीमी गति से होने के कारण नागरिकों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ज़िला अधिकारी से इस निर्माण कार्य में लक्ष्य केंद्रित कर तेज गति से सड़क निर्माण की मांग पार्षद फारूक शाह ने की है।
