धुलिया में सरकारी काम में रुकावट डालने और धक्का-मुक्की करने का मामला दर्ज | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, धुलिया ( महाराष्ट्र ), NIT; ​धुलिया में सरकारी काम में रुकावट डालने और धक्का-मुक्की करने का मामला दर्ज | New India Timesशिरपुर शहर  क्रांती नगर में अतिक्रमण निर्मूलन दस्ते के अधिकारी के कार्य में बाधा उत्पन्न कर शासकीय अधिकारी को गाली गलौज़ कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सरकारी काम में बाधा डालने और नगरपालिका परिषद लोकनिर्माण ड्रॉप्समेन सुनील काशिनाथ सोनावणे के साथ धक्का-मुक्की करने का मामला पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है।​धुलिया में सरकारी काम में रुकावट डालने और धक्का-मुक्की करने का मामला दर्ज | New India Timesप्राप्त जानकारी के अनुसार क्रांती नगर में ओपन स्पेस जमीन पर  अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण किए जाने की सूचना नगर परिषद अतिक्रमण निर्मूलन दस्ते को प्राप्त हुई। अतिक्रमण हटाने के लिए नगरपरिषद के कर्मचारियों के साथ सोनवणे  24 जनवरी को क्रांती नगर गए थे, जहाँ मुलीधर मिस्त्री , समाधान राजपुत, व एक अन्य ने अतिक्रमण निकालने से रोकते हुए सोनवणे से धक्का-मुक्की और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे कर शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया गया। जिसकी शिकायत नगर परिषद लोकनिर्माण ड्राप्समेन सुनील काशिनाथ  सोनावणे ने शिरपुर पुलिस स्टेशन मे दर्ज कराई है। अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 533, 332, 323, 504, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर करवाई कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version