मोहम्मद जाकिर, मैनपुरी ( उत्तर प्रदेश ), NIT; 
बसपा प्रत्याशी महाराज सिंह शाक्य ने सदर विधान सभा क्षेत्र से शुक्रवार को अपना नामांकन किया। किशनी से कमलेश कुमारी , करहल से दलबीर सिंह पाल ,भोगांव से सुरेन्द्र सिंह यादव ने बसपा से नामांकन किया। सपा भोगांव विधान सभा से विधायक आलोक शाक्य करहल से विधायक सोबरन सिंह यादव किशनी से विधायक ब्रजेश कठेरिया ने नामांकन किया।
वहीँ भोगांव से राष्ट्रीय बंचित समाज पार्टी से चक्रपान सिंह कश्यप ,तथा मैनपुरी विधान सभा से भाजपा से पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान तथा करहल से राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी से किसान नेता लालू यादव ने अपना नामांकन किया। इन प्रत्याशियों ने कलक्ट्रेट पहुँच कर पर्चा दाखिल किया। सभी प्रत्याशियों को डी एम ने ईमानदारी से निष्पक्ष चुनाव कराने का भरोसा दिया। नामांकन के समय कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
