भोपाल के सभी 17 मंडलों में कार्यसमिति बैठक संपन्न;   सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाना है: आलोक शर्मा | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​भोपाल के सभी 17 मंडलों में कार्यसमिति बैठक संपन्न;   सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाना है: आलोक शर्मा | New India Timesभारतीय जनता पार्टी भोपाल के सभी 17 मंडलों में कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक का उद्घाटन राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

अरेरा मंडल कार्यसमिति उद्घाटन सत्र में विधायक श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का 6 अप्रैल को स्थापना दिवस बूथ स्तर तक मनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने सरकार की योजनाओं का लाभ बूथ स्तर तक पहुंचाने का आव्हान किया। प्रस्ताव में आतंकवाद के विरूद्ध भारतीय सेना का पाकिस्तान की धरती में घुसकर आतंकवादी और आतंकवादियों के ठिकानों को समाप्त करने वाला प्रहार इसी दिशा में किया गया भारतीय शक्ति एवं चेतना का संघोष बताया है। मंडल कार्यसमिति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का इन देश हित के अनेकों निर्णय लेने पर अभिनंदन कर समर्थन करती है। आजीवन सहयोग निधि के लिए मंडल से बूथ तक प्रभारी मनोनीत किए गए। 

 जिलाध्यक्ष महापौर श्री आलोक शर्मा  ने मंडल प्रभारीयो की घोषणा की। बस स्टैण्ड मंडल प्रभारी श्री सत्यार्थ अग्रवाल, संत हिरदाराम मंडल प्रभारी रविन्द यती, कोलार मंडल श्री राम बंसल, अग्रसेन मंडल श्री अंशुल तिवारी, शाहजहांनाबाद मंडल श्री महेश शर्मा, बस स्टेण्ड मंडल, चौक मंडल श्री अनिल अग्रवाल, बरखेडी मंडल श्री सुरजीतसिंह चौहान, अरेरा मंडल श्री अशोक सैनी, पंचशील मंडल श्री रामदयाल प्रजापति, नेहरू नगर मंडल श्री ओम यादव, पिपलानी श्री केवल मिश्रा, अयोध्या मंडल श्री सुमित पचौरी, सुभाष मंडल श्रीमती मालती राय, स्टेशन मंडल श्री कामेश्वर सिंह, करोद मंडल श्री श्याममोहन श्रीवास्तव को प्रभारी बनाया गया है।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारीगण, जिला कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, 17 मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, पार्षद, एमआईसी सदस्य, मंत्री, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक, वार्ड संयोजक, पालक, बूथ अध्यक्ष सहित पदाधिकारी व जिला पदाधिकारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी राजेन्द्र गुप्ता ने दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version