सैलानी बाबा दरगाह हत्या मामले की गुत्थी सुलझी, बेटे से अनैतिक संबंध के चलते हुई थी हत्या,  दो महिलाएं पुलिस हिरासत में | New India Times

कासिम खलील, बुलढाणा(महाराष्ट्र), NIT; ​
सैलानी बाबा दरगाह हत्या मामले की गुत्थी सुलझी, बेटे से अनैतिक संबंध के चलते हुई थी हत्या,  दो महिलाएं पुलिस हिरासत में | New India Timesदेशभर में मशहूर हाजी हज़रत अब्दुल रहमान उर्फ़ सैलानी बाबा के दरगाह स्थल के पास 40 वर्षीय महिला की लाश 21 जनवरी को मिली थी।

 सैलानी बाबा की दरगाह से कुछ दुरी पर एक खाली पड़े टिन शेड में एक महिला की लाश मिली थी जिसका पंचनामा कर आरंभ में रायपुर पुलिस थाने ने मर्ग का मामला दर्ज किया गया था किन्तु मृतक की मुम्बई निवासी बहन ने हत्या की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने इसी दिशा में जांच आरंभ करते हुए औरंगाबाद से 2 महिलाओं को हत्या के आरोप के तहत गिरफ्तार कर आज उन्हें चिखली कोर्ट में पेश किया जहाँ से उन्हें आगामी 30 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सैलानी बाबा के दरगाह स्थल सैलानी में 21 जनवरी को एक 40 वर्षीय अंजान महिला का शव शेख महबूब मुजावर के खाली पड़े हुए टीनशेड में मिलने के बाद रायपुर पुलिस ने घटना स्थल पहुंचरकर लाश का पंचनामा किया और शव पोस्टमार्टम के लिया बुलढाणा के ज़िला अस्पताल में भेज दिया। मृत महिला के पास से पुलिस के हाथ एक मोबाइल नंबर लगने के बाद उस नंबर पर पुलिस ने बात की तथा मृतक महिला का फोटो व्हाट्सअप पर भेजने पर मृतक को उसकी मुम्बई निवासी बहन ने पहचान लिया और अगले दिन वह बुलढाणा पहूंची। मृतक महिला का नाम अमीना बी सैसैय्यद लुकमान, भुइवाडा औरंगाबाद निवासी के रूप में सामने आया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि मृतक की गर्दन मरोड़कर हत्या की गई है। तत्पश्चात मृतक अमीना बी सै.लुकमान की बहन समीना शेरू खान बांद्रा, मुम्बई निवासी की शिकायत पर रायपुर थानेे में हत्या का मामला दर्ज करते हुए एसपी संजय बाविस्कर, अतिरिक्त एसपी श्वेता खेडेकर, एसडीपीओ बी.बी.महामुनि के मार्गदर्शन में रायपुर थानेदार जे.एन. सैय्यद की टीम में शामिल एएसआई यशवंत तायडे, सुरेश मोरे, शेख कय्यूम, सुमेरसिंह ठाकुर, सुनिल कांतिकर, दीपक राठोड़, मनीषा रनवे के जांच आरंभ करने पर कुछ बातें मालुम होने के बाद पुलिस औरंगाबाद पहूंची और आरोपी रईसा बेगम गफ्फार खान(55) और अनीसा बी शेख अन्वर(25) जो की खाला-भांजी हैं को हिरासत में ले कर पूछताछ की दोनों महिला आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए पुलिस को बताया कि मृतक अमीना का पति सै.लुकमान और रईसा बेगम का पुत्र मतीन खान गफ्फार खान के बीच दोस्ती थी और अक्सर मतीन अपने मित्र लुकमान के घर जता था। इसी कारण लुकमान की पत्नी अमीना और मतीन के बिच अनैतिक संबंध हो गए थे और दोनों कई बार अपने परिवार को छोड़ कर भागे भी थे। अमीना पिछले कुछ माहीने से काफी बीमार चल रही थी जिस के उपचार के लिए मतीन ने कई रूपये खर्च दिए थे। यही बात मतीन की माँ आरोपी रईसा बेगम गफ्फार खान को खटकने लगी थी। इसी बीच सैलानी में इलाज कराने के बहाने अमीना को एक निजी कार से लेकर आरोपी रईसा बेगम और दूसरी आरोपी अनिसा बी सैलानी बाबा के दरगाह स्थल पहुंचे और मौका देखकर अमीना की गर्दन मरोड़कर हत्या कर दी और औरंगाबाद वापस लौट गए।सैलानी बाबा दरगाह हत्या मामले की गुत्थी सुलझी, बेटे से अनैतिक संबंध के चलते हुई थी हत्या,  दो महिलाएं पुलिस हिरासत में | New India Timesजिन्हें आखिरकार पुलिस ने दबोच ही लिया। जांच अधिकारी थानेदार जे.एन. सैय्यद ने आज दोनों आरोपियों को चिखली कोर्ट में हाज़िर किया जहां से दोनों को आगामी 30 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। इस हत्या में कोइ और शामिल था या नहीं इस बात का खुलासा पुलिस जांच में आगे होने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार इस हत्या की मुख्य आरोपी रईसा बेगम अपराधिक गतिविधि वाली बताई जा रही है जिस पर जालना में किसी बालक के अपहरण का भी मामला दर्ज है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version