पवन सोनी, भिंड ( मध्यप्रदेश ), NIT;
नवोदित कांग्रेस नेता हरवीर सिंह कुशवाह ने अपने पैतृक गांव के स्कूल में पढ़ने वाले गरीब विद्यार्थियों को पढ़ने लिखने हेतु कॉपियां बांटीं। इस अवसर पर हरवीर सिंह के साथ कांग्रेस के ही युवा नेता अमित सिंह, कुलदीप भदौरिया, रोकी चौहान, राजू राजावत, शिवम् और रणजीत भी मौजूद रहे। हरवीर सिंह ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश में शिक्षा का हाल अच्छा नहीं है। गरीब बच्चों को शैक्षिक सामग्री मुहैया कराना हम सब की भी जिम्मेदारी है।
इसीलिए श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के शैक्षिक उन्नति अभियान को गतिमान करने की दिशा में हमने जिले के सरकारी स्कूल जहां गरीब बच्चे पढ़ते हैं, वहां 15 हजार कॉपियां प्रथम चक्र में बांटने का निर्णय लिया है। हम जिले के नकल विरोधी अभियान को और अधिक कारगर बनाने की दिशा में बढ़चढ़ कर काम करने की तैयारी कर रहे हैं।
