पूजा यादव/अविनाश द्विवेदी, सागर (मप्र), NIT;

लोक सेवा आयोग म.प्र. द्वारा संचालित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 18 फरवरी को | New India Times

लोक सेवा आयोग म.प्र. द्वारा संचालित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 18 फरवरी को दो सत्रों में प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक एवं अपरान्ह 2:15 बजे से 4:15 बजे तक सागर जिले के 22 परीक्षा केन्द्रों में अयोजित की गई है। परीक्षा को व्यवस्थित बनाये रखने हेतु संपूर्ण तैयारी कर ली गई है। परीक्षा को व्यवस्थित शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने कलेक्टर श्री आलोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने सभी परीक्षा केन्द्रों की जानकारी लेकर सभी को परीक्षा सुव्यवस्थित कराने के निर्देश दिए गये। कलेक्टर श्री सिंह ने परीक्षा केन्द्रों पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु एस.डी.एम. एवं तहसीलदारों की ड्यूटी लगाई है। बैठक में लोक सेवा आयोग द्वारा सागर संभाग के लिये नियुक्त पर्यवेक्षक श्री आर.बी. शर्मा ने बैठक में सभी परीक्षा केन्द्राध्यक्षों से चर्चा कर उन्हें लोक सेवा आयोग द्वारा जारी निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि परिक्षार्थीयों एवं परीक्षा से जुड़े किसी भी व्यक्ति को कोई भी परेशानी होने पर उनसे कभी भी संपर्क किया जा सकता है। उनका मो.नं. 9425096922 है। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र शुक्ला ने बताया कि समस्त परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस की समुचित व्यवस्था की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version