मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

मेरा युवा भारत (माय भारत) की ओर से गन्ना किसान संस्थान में आयोजित छह दिवसीय राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हुआ।

प्रशिक्षण शिविर में शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद के कुल 40 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस दौरान युवाओं को नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास, आपदा प्रबंधन, नशामुक्ति, साइबर जागरूकता तथा सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने सभी स्वयंसेवकों को प्रमाण-पत्र वितरित कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि युवा ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। देश के विकास में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर माय भारत के उपनिदेशक माहे आलम, प्रशिक्षक सुरेश आर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version