नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

जलगांव जिले के जामनेर ब्लॉक में शेंदुर्णी नगर पंचायत में बीजेपी से वर्तमान डिप्टी मेयर समेत आठ लोगों को किसान की मौत का ज़िम्मेदार बताया गया है। जानकारी के अनुसार भगवान रामदास बाविस्कर ने गांव के कुछ साहूकार लोगों और किसी फायनेंस कंपनी से कर्ज़ लिया था। भगवान रामदास बाविस्कर छोटा किसान है जो रेहड़ी पटरी पर वड़ापाव बेचकर अपने परिवार का पेट भरता था। भगवान ने शरद बारी गोपाल बारी गोकुल भोई गणेश कोली गणेश गुजर गणेश बारी अनिल चौधरी केशव भावसार से ब्याज पर पैसे लिए थे।

मूल रकम और ब्याज़ चुका पाने में असमर्थ भगवान रामदास को देनदारों की ओर से कर्जा वसूली के लिए सताना शुरू किया गया। इस साल सुखे के कारण महाराष्ट्र में किसानों की सारी फ़सले बर्बाद हो चुकी है। लेनदारो के तगादे से त्रस्त भगवान रामदास बाविस्कर ने 31 अक्टूबर को आत्महत्या कर ली। मृतक किसान की पत्नी ज्योति की तहरीर के आधार पर चार दिन बाद पहुर पुलिस थाने में सभी आठ लोगों के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज की गई है। बीजेपी पार्षद शरद बारी शेंदुर्णी नगर पंचायत के उपाध्यक्ष है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार के विधायक रोहित पवार ने इस मामले को लेकर मंत्री गिरीश महाजन और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है।

फेसबुक पेज पर रोहित ने लिखा है कि मंत्री गिरीश महाजन के निर्वाचन क्षेत्र के शेंदुर्णी में किसान भगवान बाविस्कर ने साहूकारों के सताने के कारण अपनी जान दे दी है। साहूकार और फाइनेंस कंपनीया सुखे के बीच किसानों का छल कर सरकार को ठेंगा दिखा रहे हैं। देवेन्द्र फड़नवीस की सरकार किसानों मजदूरों की रक्षक नहीं बल्की झूठबाज सरकार है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सारे आरोपी फरार हो कर गिरफ़्तारी पूर्व जमानत का प्रयास कर रहे हैं। ज्ञात हो कि सुखे की चपेट में आ चुके महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में सत्ता से संबंध रखने वाले तत्व जरूरतमंदों की मजबूरी का फायदा उठाकर मोटे ब्याज दर पर पैसा दे कर गरीबों को ब्लैकमेल कर रहे हैं। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस विपक्ष के रिजिम चेंज आंदोलन को संविधान बदलने के भ्रम से जोड़कर नागपुर की सड़कों पर घूम रहे हैं।
