Oplus_131072

साबिर खान, वसई-विरार/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261104-WA0046.mp4

आचोले पुलिस स्टेशन की अपराध प्रकटीकरण शाखा ने घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 लाख 5 हजार 500 रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2:15 बजे के बीच शिकायतकर्ता शाइन हाफिज सिद्दीकी (37) निवासी साईधाम अपार्टमेंट, पानी की टंकी के पास, नालासोपारा पूर्व अपनी पत्नी के साथ घर में ताला लगाकर काम पर गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर ने घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लकड़ी की अलमारी में रखे लॉकर से 1 लाख 5 हजार 500 रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इस मामले में आचोले पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 483/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(3) एवं 305 के अंतर्गत 28 सितंबर 2026 को मामला दर्ज किया गया था।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261104-WA0047.mp4

मामले की गंभीरता को देखते हुए 25 अक्टूबर को अपराध प्रकटीकरण शाखा के अधिकारियों और पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। इसी दौरान गुप्त सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को पता चला कि संदिग्ध व्यक्ति इस्म चंद्रकांत रवि लोखंडे (30) निवासी आंबेडकर नगर, जानकीपाड़ा, वालीव, वसई पूर्व क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जानकीपाड़ा स्थित खदान के पास से आरोपी को हिरासत में लिया।

नालासोपारा में घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 1.05 लाख रुपये का माल बरामद | New India Times

पूछताछ के दौरान आरोपी चंद्रकांत रवि लोखंडे ने चोरी की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए कुल 1 लाख 5 हजार 500 रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी कुल 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
इस सफल कार्रवाई को पुलिस उपायुक्त अशोक विरकर, सहायक पुलिस आयुक्त नितीन गिते, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुजितकुमार पवार तथा आचोले पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपराध शाखा की टीम ने अंजाम दिया। कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक शकील शेख सहित अपराध प्रकटीकरण शाखा के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version