नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261104-WA0052.mp4
New India Times

छात्रों के भीतर की तार्किक कलात्मकता और सृजनशीलता को मंच दे कर अनुभूति बाल निकेतन एवं अनुभूति विद्या निकेतन ने संविधान में निहित वैज्ञानिक चेतना को बढ़ावा दिया है। चेयरमैन अतुल जैन भावना जैन ने कला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। कूड़ेदान में फेंकी जा चुकी वस्तुओं से तैयार की गई अनेक चीजों को प्रदर्शनी में रखा गया। बच्चों ने आदिवासी वारली चित्रकला चाँद की छवियां प्रकृति की भीतरी छटाएं सामने रखी। निकेतन के दूसरी कक्षा के छात्रों ने खगोलीय संरचना चंद्रयान अपोलो 11 के मून लैंडिंग के दृश्य साकार किए।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261104-WA0053.mp4

आम तौर पर स्कूलों में पाठ्यक्रम को प्रैक्टिकल के साथ जोडक़र छात्रों का ज्ञान कोश बृहद किया जाता है लेकिन अनुभूति विद्या निकेतन एवं बाल निकेतन में छात्रों को हर विषय का बोध करवाया जाता है। इस पहल में निशा जैन अंबिका जैन ने कलात्मकता की चिकित्सा की, अशोक जैन ने बच्चों की सराहना की। ज्योति जैन शोभना जैन फरहाद गीमी अथांग जैन अन्मय जैन नंदलाल गादीया समेत सैकड़ो अभिभावकों ने प्रदर्शनी का लाभ उठाया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version