विवेक जैन, ब्यूरो चीफ, बागपत (यूपी), NIT:

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की इकाई माय भारत केंद्र बागपत के तत्वावधान में मंगलवार को स्याद्वाद इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च, बागपत में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026-27 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ रहा। इस विषय पर युवाओं ने अपने विचार, तर्क और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया तथा देश के भविष्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सारगर्भित चर्चा की।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल, राजनीतिक एवं सामाजिक जागरूकता तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम में बागपत लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें राष्ट्रीय एवं सामाजिक विषयों पर जागरूक रहने और अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी, जिला युवा कल्याण अधिकारी पुनीत कुमार, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत की प्रधानाचार्य डॉ. प्रीति शर्मा, सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. राजलक्ष्मी तथा डॉ. गजेंद्र प्रताप सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन सपना राणा ने किया।
इस अवसर पर स्याद्वाद इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च के सचिव शिखर चंद जैन, निदेशक प्रवीण मलिक, प्राचार्य ललित मोहन, सोनिया त्रिखा, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक आंचल श्योराण, अमन कुमार, राष्ट्रपति एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, नितिश भारद्वाज, शिवम, पंकज, प्रिया, कार्तिक, सुषमा त्यागी, अनुज, शाकिर, आसिफ, हर्ष, राहुल, अंकित, गुलफशा राजपूत, ताहिर अब्बास, सचिन शर्मा, अयान मिर्जा, दानिश मलिक, माजिद खान, मुस्कान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
