मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (एमपीसीडीए) के हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में बुरहानपुर जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अगनानी ने सह सचिव पद पर शानदार जीत दर्ज कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्हें चुनाव में कुल 669 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अशोक शास्त्री को 169 मत मिले। इस प्रकार मनोज अगनानी ने 500 मतों के बड़े अंतर से शानदार विजय हासिल की।
इस उपलब्धि पर जिला केमिस्ट एसोसिएशन एवं उनके शुभचिंतकों की ओर से मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को दोपहर 1 बजे अपना चैंबर्स, जय स्तंभ रोड, बुरहानपुर में स्वागत एवं सत्कार समारोह आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने सभी केमिस्ट साथियों, गणमान्य नागरिकों एवं शुभचिंतकों से समारोह में उपस्थित होकर मनोज अगनानी का अभिनंदन करने की अपील की है।
