यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर जिले की धौलपुर, बाड़ी एवं सैंपऊ पंचायत समितियों में 3 एवं 5 नवंबर 2026 को जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए होने वाले मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने मतदाताओं एवं चुनाव में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों से आदर्श आचार संहिता और निर्वाचन नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार के प्रलोभन, दबाव एवं अफवाहों से दूर रहें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
एसपी ने मतदाताओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि मतदान के दौरान शांति बनाए रखें और बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। साथ ही निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
